फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CM's decree can not be stopped as evening walk

ईवनिंग वॉक बनकर न रह जाए सीएम का फरमान

Tue, 28 Mar 2017 11:43 PM IST
औरैया
औरैया Updated Tue, 28 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
CM's decree can not be stopped as evening walk
बाजार में गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सीएम आदित्यनाथ योगी का फरमान है कि पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र में दो घंटे पैदल जरूर घूमें। यह फरमान आते ही सोमवार की शाम को जिले भर की थाना पुलिस अपने क्षेत्रों में पैदल निकल पड़ी। यह पैदल मार्च पुलिसकर्मियों के लिए ईवनिंग वॉक की तरह नजर आया। पैदल निकले पुलिसकर्मियों ने किसी से भी संवाद नहीं किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आम जनता में पुलिस का भय दूर करने और आम आदमी तक पुलिस की पहुंच बनाने के उद्देश्य से पुलिसकमियों को अपने क्षेत्र में रोज दो घंटे पैदल घूमने का आदेश दिया है। इसका मकसद यह है कि पैदल घूमने के दौरान पुलिस जनता से संवाद करे।
विज्ञापन


उनकी दिक्कतें पूछे।  सोमवार की शाम जिले भर की थाना पुलिस कस्बे में पैदल निकल पड़ी। लोगों को लगा कि पुलिस त्योहार के चलते गश्त कर रही है। पैदल चलने के दौरान पुलिस कर्मियों ने किसी भी व्यक्ति से बात नहीं की। न ही किसी से दिक्कत पूछी। गश्त खत्म कर पुलिसकर्मी वापस थाने और कोतवाली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याएं सुनें तब बने बात
बुद्धजीवी वर्ग के लोगों को मानना है कि पुलिस मित्र की तरह पेश आए और पैदल टहलने के दौरान लोगों से मिले, उनकी समस्याएं सुने साथ ही
कार्रवाई करे, तब इस आदेश का मतलब साबित होगा। वरना यह सिर्फ खानापूर्ति हो जाएगी।


दो घंटे गश्त का आदेश है। इससे कि कानून व्यवस्था स्थापित हो सके। साथ ही अराजकता करने वालों को पकड़ा जा सके। कोई भी व्यक्ति पुलिस को अपनी समस्याएं बता सकता है।
                                     रामकिशोर

                                      एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed