फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Allegation of using substandard material in platform construction.

Auraiya News: प्लेटफार्म निर्माण में घटिया मैटेरियल के प्रयोग का आरोप

Wed, 26 Aug 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 26 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Allegation of using substandard material in platform construction.
रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन प्लेटफार्म। संवाद
कंचौसी। करोड़ों की लागत से रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। इसकी कस्बे के जागरूक लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीआरएम प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल से शिकायत कर जांच कर घटिया निर्माण रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

कंचौसी रेलवे स्टेशन के दोनों छोटे प्लेटफॉर्मों की लंबाई व ऊंचाई बढ़ा कर व्यवस्थित करने का काम किया जा रहा है। अभी प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रेलवे स्टेशन के समीप कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया ईंट, खराब मौरंग व सीमेंट आदि का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले पावर हाउस के पास प्लेटफॉर्म नंबर एक के मानक के विपरीत कार्य की शिकायत जागरूक लोगों द्वारा बीते माह रेलवे के अधिकारियों से की गई थी। इसमें अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्य बंद करा दिया था। अब फिर से इसकी शिकायत जागरूक लोगों द्वारा एक्स के माध्यम से डीआरएम से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक्स पर शिकायत आई थी। इसकी जांच जेई व संबंधित अधिकारियों से कराई गई। सभी निर्माण सामग्री मानक पर पाई गई है।
-अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed