{"_id":"67c9e017898a82616e04644b","slug":"cm-model-composite-school-will-be-built-in-sehud-the-building-will-be-two-storey-auraiya-news-c-211-1-aur1007-123192-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सेहुद मेंं बनेगा सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल, दो मंजिला होगी इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सेहुद मेंं बनेगा सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल, दो मंजिला होगी इमारत
विज्ञापन
औरैया। केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर अब बेसिक शिक्षा विभाग में भी मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल खुलेंगे।
जनपद औरैया के सेहुद में भी मॉडल कंपोजिट स्कूल बनेगा। इसके लिए वहां पर दो मंजिला इमारत बनाई जाएगी। एक छत के नीचे प्री प्राइमरी से इंटर तक के करीब 1500 बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। इस पर करीब 23 करोड़ खर्च होंगे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब शिक्षा विभाग में शिक्षा के संसाधन बेहतर होंगे। इन्हीं सब कवायदों के बीच शासन ने हर जिले में एक-एक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल खोलने का ऐलान किया। इनमें पहले चरण में औरैया जनपद को भी मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल में शामिल किया गया है। प्रत्येक विद्यालय भवन के निर्माण पर 25 करोड़ रुपये व्यय का प्रावधान है। औरैया जनपद में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल बनेगा। इसके लिए सेहुद में जमीन तलाशी गई है। चयनित जमीन पर मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल की दोमंजिला बिल्डिंग बनेगी।
इस पर 23 करोड़ रुपये खपाए जाएंगे। बजट के सापेक्ष बतौर पहली किस्त 11 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। बजट मिलते ही मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल भवन तैयार कराया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड लखनऊ को सौंपी गई है। खास बात यह है कि मॉडल कंपोजिट स्कूल में स्मार्ट क्लास, स्किल हब सेंटर, कंप्यूटर व मल्टी पर्पज हॉल और प्रधानाचार्य व स्टाफ के लिए आवास होंगे। इन स्कूलों में 42 अत्याधुनिक क्लास रूम होंगे। यहां पर 1500 बच्चे पढ़ेंगे। साथ ही 350 बच्चों की क्षमता वाला मल्टी पर्पज हॉल भी होगा। बच्चों को रोबोटिक्स व मशीन लर्निंग भी पढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
............
ये होंगी सुविधाएं
मॉडल स्कूल में गणित व विज्ञान की प्रयोगाशालाएं, मॉडलर फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी प्रयोगशाला, लैग्वेज लैब सॉल्यूशन, प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर सेकेंडरी के लिए अलग लाइब्रेरी बनेगी। सांस्कृतिक और खेल गतिविधि के लिए पर्याप्त स्थल, असेंबली स्थल, स्पोर्टस ग्राउंड को विकसित किया जाएगा। खुले ग्राउंड में एक स्थायी स्टेज बनाया जाएगा। फलदार, औषधियुक्त व छायादार पेड़ पौधों से विद्यालय परिसर को ससुज्जित किया जाएगा।
.............
जनपद के सेहुद में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल खोला जाएगा। स्कूल में सुविधाएं हाईटेक की जाएंगी। दो मंजिला भवन में प्री प्राइमरी से इंटर तक के छात्रों को शिक्षा दी जाएगी। -संजीव कुमार, बीएसए