फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Clashed with dumper car, six injured

डंपर से भिड़ी कार, छह लोग घायल

Sat, 18 Feb 2017 11:42 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sat, 18 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Clashed with dumper car, six injured
accident - फोटो : graphic
सदर कोतवाली क्षेत्र के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम करमपुर के पास खडे़ डंपर में स्कार्पियो कार जा घुसी। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को चिचौली स्थित सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने तीन घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम करमपुर के पास हाईवे किनारे खड़े डंपर मेें तेज गति से आ रही स्कार्पियो जा घुसी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने स्कार्पियो सवार विमला देवी (40) पत्नी दयाराम, दयाराम (42) निवासी विक्रमपुर मुहरगंज प्रतापगढ़, हरीलाल (35) राजापुर हमेशगंज प्रतापगढ़, पवन (35) पुत्र उपेंद्र शर्मा निवासी पुखेर सहाय पंडोर मधुवनी बिहार, रवि शर्मा (32) पुत्र महेश शर्मा निवासी भैरवगंज गोरखपुर, अर्जुन (30) पुत्र रमेश निवासी मधुवनी बिहार को गंभीर हालत में बाहर निकाला। उन्हें चिचौली स्थित सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। विमला देवी, दयाराम, और हरीलाल को कानपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी घायलों के परिवारीजनों को दी गई है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने घटना की तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज करने की बात कही। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed