तहसील फफूंद के तौर पर पुरानी अमानत वापस दो
फफूंद को फिर से तहसील बनाए जाने का मुद्दा फिर से गरमाने लगा है। तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर कस्बावासी भीषण ठंड में सुलग रहे थे। लोगों ने कस्बे की पुरानी अमानत वापसी की मांग के लिए नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
इसी मांग को लेकर रविवार को पूर्व सभासद विजय सिंह यादव, बलराम सिंह यादव, सुरेश चंद्र गुप्ता, सौरभ यादव, सभासद राजीव दिवाकर, सपा नगर अध्यक्ष मु. सत्तार कुरैशी, पन्नालाल, शाकिर, सलीम कुरैशी आदि कस्बाई लोगों ने चेतावनी दी कि अपनी विरासत वापस लेने को कस्बावासी किसी भी हद तक जा सकते हैं।
40 वर्षों से क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से संघर्ष कर रहे कसबावासियों ने यह भी बताया कि अजीतमल तहसील सृजन के साथ ही प्रशासन की ओर से फफूंद को तहसील बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा था, जो शासन में आज भी विचाराधीन है।