{"_id":"617996b2c3de2b29113fd5b9","slug":"civic-cultural-mela-auraiya-auraiya-news-knp6606258125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली मेले से रोजगार में उजाले की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली मेले से रोजगार में उजाले की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। नगर पालिका की ओर से आयोजित दीपावली मेले में 80 दुकानें लगाई जा रहीं हैं। मेले में एक स्थल पर बाजार के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरी जाएगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इस मेले में रेहड़ी, खोमचे व फुटपाथी दुकानदारों की दीपावली जगमग होगी। मेले में जहां दुकानदारों को निशुल्क दुकानें दी जाएंगी। वहीं मेले में पहुंचने वालों से पार्किंग का कोई शुल्क नहीं लगेगा। गुरुवार की शाम मेले का शुभारंभ होगा।
तिलक नगर स्थित नुमाइश मैदान में 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले को आकर्षित बनाने के प्रयास प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से किए जा रहे हैं। मेला स्थल पर तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं, बुधवार की शाम अंतिम रूप दिया गया। उम्मीद है कि मेले में दुकानदारों को रोजगार मिलेगा और इस दिवाली आय भी बढ़ेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए लगभग 12 हजार वर्ग फिट का पंडाल लगाया गया है। मेले के मुख्य द्वार से लेकर पंडाल तक सजावट होगी। नगर पालिका ईओ बलवीर सिंह ने बताया कि 28, 29 और 30 अक्तूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
वहीं 29 व 30 अक्तूबर को रंगोली, मेंहदी, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। मेले में स्वास्थ्य, स्वयं सहायता समूह, स्वनिधि केंद्र, श्रम विभाग, स्वच्छ भारत समेत छह विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। जहां योजनाओं की जानकारी दिए जाने के साथ ही पंजीकरण भी किया जाएगा। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं सरकारी कार्यालयों में संचालित हो रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार एलईडी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
कृषि राज्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
जिले में पहली बार आयोजित होने वाले दीपावली मेले का शुभारंभ 28 अक्तूबर की शाम चार बजे कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत करेंगे। इस मौके पर पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
तिलक नगर में आयोजित होने वाले मेले के लिए तैयारियां बुधवार की देरशाम तक चलीं। एक ओर जहां सफाई कर्मियों ने सफाई की तो वहीं आयोजनों के लिए टेंट भी लगाए गए। कुछ दुकानदार भी दुकानें लगाने के लिए सामान लेकर पहुंचे। देरशाम तक चलीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम रमेश चंद्र, पालिका के अधिशासी अधिकारी बलवीर सिंह आदि ने निरीक्षण किया।
दुकानदारों की संख्या बढ़ाई जाएगी
दीपावली पर शहर में कई स्थानों पर फुटपाथ पर मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी, दिये आदि की बिक्री के लिए दुकानें सजतीं हैं। इस बार फुटपाथों पर दुकानें न सजें। इसके लिए पुलिस की मदद ली जा रही है। पुलिस फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को मेले में भेजेंगे। बाजार में फुटपाथ पर दुकानें न लगें और मेले में हर वस्तु वहां पहुंचने वालों को मिले। यही प्रयास होगा।