{"_id":"61895df0c9510224143f07f8","slug":"civic-cultural-auraiya-auraiya-news-knp6626801120","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह समारोह 14 से, अच्छे कारोबार की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह समारोह 14 से, अच्छे कारोबार की आस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। भगवान विष्णु चार माह बाद देवोत्थान एकादशी पर जागेंगे तो शादी के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। विगत दो वर्ष से कोरोना की मार झेल रहे सहालग से जुड़े गेस्ट हाउस, बैंडबाजे व फोटोग्राफरों के चेहरे पर रौनक नजर आएगी।
दो वर्ष से कोरोना के कारण सरकार की बंदिशों के चलते सामूहिक रूप से विवाह कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो पा रहा था। हालांकि वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ने के कारण इस बार शादी समारोह भव्यता से होंगे। अब शहर में 14 नवंबर से शादियों का दौर शुरू हो जाएगा। 15 नवंबर को बड़ी सहालग है। ऐसे में सभी गेस्ट हाउस पहले से फुल हैं। बैंडबाजों ने तीन शिफ्टों में बुकिंग ले रखी है। फोटोग्राफर भी एक दिन में तीन से चार कार्यक्रम बुक कर रहे है। त्योहार गुजरने के बाद सहालग को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं।
पिछली बार लोगों ने मैरिज होम की बुकिंग की थी, लेकिन कोरोना के कारण अंतिम समय पर बुकिंग निरस्त कर दी गई थी। इस बार सहालग में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। - सीनू, मैरिज होम संचालक
विज्ञापन
इस बार शादी समारोह की 10 तिथि हैं। कोविड के मद्देनजर इंतजाम किए जा रहे हैं। पड़ोसी राज्यों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। यदि प्रदेश और जिले में केस न बढ़े तो सहालग अच्छा होगा। -सुभाष चंद्र, फोटोग्राफर
इस बार सहालग अच्छी है। इस बार कोरोना की रफ्तार सुस्त होने के कारण बड़ी संख्या में शादी समारोह होंगे। वहीं करीब 10 से 11 विवाह के शुभ-मुहूर्त हैं। लोग तेजी से तैयारी में जुटे हैं। -पंडित वीरेंद्र पांडेय
दो साल से सहालग का दौर बेकार रहा। रोजी-रोटी का संकट सामने आ गया था, लेकिन इस बार अच्छी बुकिंग हैं। कुछ तारीखों पर तो तीन शिफ्टों की बुकिंग की गई है। इस बार कुछ राहत मिलेगी। -रामचंद्र, बैंड संचालक
शुभ मुहूर्त
नवंबर माह में शुभ मुहूर्त तारीख 15, 20, 21, 28, 29, 30
दिसंबर माह में शुभ मुहूर्त तारीख एक, दो 11 और 13