फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,auraiya,seceratary

पिकेट प्वाइंटों से पुलिस नदारद, गश्त में खानापूरी

Wed, 10 Nov 2021 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
civic,auraiya,seceratary
औरैया। शहरवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने वाली पुलिस लापरवाह नजर आ रही है। व्यापारी लगातार रात में प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और शहर में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद पिकेट प्वाइंटों पर देर रात सन्नाटा दिखा। पुलिस नदारद मिली। मंगलवार को हकीकत परखने के लिए शहर के कई पिकेट प्वाइंट की हकीकत देखी गई। जहां तैनात किए गए पुलिस कर्मी व सुरक्षा के लिए गश्त में लगे वाहन नदारद मिले।
विज्ञापन

निझाई चौकी पर दो सिपाही जरूर बैठे दिखे। इसके अलावा कही भी सिपाही न होने से जाहिर हुआ कि शहर की सुरक्षा पूरी तरह भगवान भरोसे है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ड्यूटी लेने के दौरान लगभग आठ से नौ बजे तक सभी पुलिस कर्मी अपने स्थान पर होते हैं। रात 11 बजे से कुछ ही पुलिस कर्मी राउंड पर होते है। सुबह चार बजे के करीब फिर पिकेट पर खाकी नजर आने लगती है।
विज्ञापन

यहां होती पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
सुभाष चौराहा, रोडवेज बस स्टेंड, तहसील चौराहा, फूलमती मंदिर, सराफा बाजार, श्रीसंकट मोचन मंदिर, ब्लॉक गेट के समीप, खानपुर चौराहा, जालौन चौराहा आदि स्थान पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होती है। मगर यहां कही भी पुलिस कर्मी नहीं दिखे। इसके अलावा भी अन्य स्थानों पर पिकेट लगती हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती जा रही है। पुलिस कर्मी पिकेट पर लगाए जा रहे हैं। यदि मंगलवार की रात पिकेट पर सिपाही नहीं थे। इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही रात के समय गश्त भी बढ़ाई जाएगी। - सुरेंद्र नाथ यादव, सीओ सिटी
सीन - एक
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कानपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर शहर के समीप इंडियन ऑयल पुलिस चौकी है। रात 12 बजकर 30 मिनट पर कानपुर की ओर से आए मिनी लोडर का परिचालक जालौन जाने के लिए चौकी पर जानकारी करने पहुंचा। जहां कोई पुलिस कर्मी न होने से वह परेशान दिखा। बाद में चौकी में जाकर देखा तो दरोगा की कैप तो थी, लेकिन दरोगा नहीं थे और न ही कोई सिपाही। बाहर एक बाइक भी खड़ी थी।
सीन - दो
शहर के मुख्य चौराहे सुभाष चौक पर हर समय लोगों का आगमन रहता है। यहां भी लगने वाली पिकेट पर सिपाही नहीं थे और न ही दूर-दूर तक सिपाही कहीं नजर आए। चाय की दुकान पर वाहन के इंतजार में बैठे यात्रियों ने बताया कि इटावा जाने के लिए वह वाहन के इंतजार में हैं। लगभग डेढ़ घंटे से खड़े हैं। लेकिन कोई बस नहीं मिली है। यात्रियों ने बताया कि इस डेढ़ घंटे में एक जीप ही पुलिस की नजर आई है।

सीए - तीन
सराफा बाजार में इमलिया के नीचे पिकेट ड्यूटी रहती है। मंगलवार की रात पिकेट पर एक भी सिपाही नहीं दिखा। न ही आसपास की दुकानों पर होमगार्ड दिखे। इमली के पेड़ के नीचे जहां सिपाही बैठते हैं। वह खाली पड़ी दिखी। इस पिकेट से तहसील चौराहा के बीच कुछ दूरी पर पुलिस की एक जीप दिखी। जिसके आसपास चार पुलिस कर्मी दिखाई दिए। आसपास भी पुलिस कर्मी नहीं नजर आए।

फोटो 10एयूआरपी11- सुभाष चौराहा पर नहीं कोई सिपाही

फोटो 10एयूआरपी11- सुभाष चौराहा पर नहीं कोई सिपाही- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed