फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic

औरैयाः हर तरफ पानी ही पानी, ठहर गया जनजीवन

Tue, 11 Oct 2022 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
civic
औरैया। आसमान में छाए काले बादल और तीन दिन से हो रही बेमौसम बारिश ने सावन जैसे झड़ी लगा दी। हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। पूरे दिन जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। दफ्तरों और बाजारों से लेकर सड़कों तक सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 12 सालों में अक्तूबर माह में हुई बारिश ने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। रविवार रात 104 एमएम बारिश दर्ज की गई। पारा चार डिग्री तक लुड़क गया।
विज्ञापन

अछल्दा के ग्वारी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम/कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार बताते हैं कि इस बार बारिश के सीजन (अप्रैल से सितंबर तक) 670 एमएम बारिश हुई है। आने वाले दो दिनों मंगलवार व बुधवार को बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की संभावना है। मंगलवार को 10 एमएम व बुधवार को 11 एमएम बारिश होगी। तीन दिन पहले तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार दोपहर 26 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। बताया कि वर्ष 2010 में अक्तूबर माह में दो दिन में 70 से 80 एमएम तक बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed