{"_id":"6165d4448ebc3ea6622bb867","slug":"civic-auraiya-kisaan-auraiya-news-knp6577980185","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन की सूचना से अलर्ट रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन की सूचना से अलर्ट रहा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों की अंतिम अरदास (श्रद्धांजलि सभा) और किसान आंदोलन की खबर पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। सुरक्षा को देखते हुए इटावा और औरैया जिले की पुलिस अनंतराम टोल पर मौजूद रही। वहीं पुलिस बल कस्बे में भ्रमण करता रहा। देर शाम तक माहौल शांत रहने पर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार सुबह ही अनंतराम टोल पर एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार समेत अयाना और फफूंद थाने का पुलिस बल मुस्तैद रहा। वहीं पश्चिमी छोर पर इटावा के बकेवर थानाक्षेत्र के महेवा व बरोंख चौकी प्रभारियों समेत पुलिस बल मौजूद रहा। लखीमपुर की घटना के बाद किसानों की रणनीति को लेकर प्रशासन चुस्त रहा ताकि कोई चूक न हो जाए।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक किसान यूनियन की ओर से मंगलवार को रेल रोको आंदोलन के साथ टोल पर प्रदर्शन की सूचना मिली थी। इसी को लेकर प्रशासन सुबह से टोल प्लाजा पर अलर्ट रहा। वहीं प्रशासन किसानों के प्रदर्शन के साथ ही सपा की कानपुर से शुरू होने वाले विजय रथ को लेकर भी चौकन्ना रहा। एसडीएम अखिलेश व सीओ प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि किसानों के निकलने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
शांति व्यवस्था की अपील
अजीतमल। बाबरपुर और अजीतमल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ सीओ और एसडीएम ने मार्च निकाला। साथ ही त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था परखी। बाबरपुर तिराहे से शुरू हुआ मार्च सीओ कार्यालय तक पहुंचा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
भाकियू ने किसानों को दी श्रद्धांजलि
बिधूना (औरैया)। लखीमपुर में मारे गए किसानों को भारतीय किसान यूनियन ने श्रद्धांजलि दी। वहीं किसानों के प्रदर्शन की खबर पर पुलिस और प्रशासन मुस्तैद रहा। मंगलवार को बिधूना रामगढ़ मार्ग पर पुर्वा पट्टी स्थित कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत के नेतृत्व में लखीमपुर में मारे गए किसानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार सुन नहीं रही है। किसानों को अपने हक की आवाज बुलंद करने पर जान गवानी पड़ रही है। इस दौरान अनिरुद्ध प्रताप सिंह, भगत सिंह, प्रमोद आदि रहे। वहीं किसानों के आंदोलन की खबर पर एरवाकटरा थानाक्षेत्र के कन्नौज सीमा पर पुलिस बल सक्रिय रहा। बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव व एरवाकटरा थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ नजर बनाए रहे। (संवाद)