फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,agricalture,auraiya

आज से 31 केंद्रों पर होगी धान खरीद

Sun, 31 Oct 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
civic,agricalture,auraiya
औरैया। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। जिले में 65 हजार 400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। किसानों का क्रय केंद्रों पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर धान खरीदा जाएगा। एडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि धान खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक नवंबर से 42 के सापेक्ष 31 केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को केंद्र पर किसी प्रकार की असुविधा होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने पूर्व के नियमों में बदलाव किए हैं। 100 क्विंटल तक धान क्रय में सत्यापन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

किसानों को पहले आओ, पहले-पाओ के आधार पर धान क्रय किया जाएगा। शहर की गल्ला मंडी में खाद्य विभाग का क्रय केंद्र खोला गया है। यहां पर रविवार को कर्मचारी खाद्य केंद्र के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। धान खरीद के लिए जिले में 3123 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। बिधूना तहसील में सबसे ज्यादा 2080 व अजीतमल तहसील में सबसे कम 293 किसानों ने अब तक पंजीकरण कराया है। जबकि औरैया तहसील में 750 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती सड़क पर कर रहे धान खरीद
बिधूना (औरैया)। बिधूना-बेला एनएच 91 पर सड़क पर आढ़तें संचालित हो रही हैं। इस मार्ग पर आवागमन होने से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। एनएच 91 बिधूना-बेला मार्ग पर कुछ आढ़तियों ने अपने फड़ सड़क पर लगा लिए और धान डालकर मार्ग अवरुद्ध कर रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। बेला-बिधूना मार्ग पर अधिक आवमन रहता है। प्रशासन ऐसे आढ़तियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। जिससे आढ़तियों के हौसले बुलंद है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने कहा कि सड़क पर धान खरीद करने वाले व्यापारियों को जल्द हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed