फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,agricalture,auraiya

यूूपी किसान एप से मिलेगी पुख्ता जानकारी

Wed, 27 Oct 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
civic,agricalture,auraiya
औरैया। जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होने वाली है। इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। अब किसानों को समय से सटीक जानकारी मिल सके। इसके लिए शासन के निर्देश पर यूपी किसान नाम का नया एप विकसित किया गया है। इससे किसानों को पंजीकरण, खरीद व भुगतान की पुख्ता व त्वरित जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले में 65 हजार 400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 42 क्रय केंद्र खोलने का लक्ष्य है। ऑनलाइन पंजीकरण पहले से ही शुरू है। अब इस किसान पंजीकरण के सापेक्ष कब अपना धान बेचेंगे और कब उसका भुगतान होगा।
विज्ञापन

इस बारे में किसान घर बैठे एप से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। एनआईसी ने इस एप को विकसित कर किसानों की बड़ी समस्या का समाधान किया है। अब उनको खरीद की जानकारी व बेचे गए धान के भुगतान की जानकारी के लिए क्रय केंद्रों या अधिकारियों के कार्यालयों में भटकना नहीं पड़ेगा। इससे उनको सत्यापित व पुख्ता जानकारी मिल सकेगी। जिससे वह तय समय पर संबंधित केंद्र पर जाकर अपने कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एक नवंबर से होने वाली खरीद के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शासन के निर्देशों के अनुसार एक नवंबर से धान खरीद शुरू की जाएगी। शासन के निर्देश पर किसान एप विकसित किया गया है। इससे किसानों को सहूलियत मिलेगी। किसानों को एप के बारे में जानकारी दी जा रही है। - सुधांशू शेखर चौबे, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed