फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   City forest plan is breaking due to lack of budget

औरैयाः बजट के अभाव में नगर वन योजना तोड़ रही दम

Fri, 12 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
City forest plan is breaking due to lack of budget
मंगला काली मंदिर गेट के सामने नगर वन बनाने को जेसीबी से समतल की गई बीहड़ की ऊबड़ खाबड़ जमीन। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। मंगला काली मंदिर के पास बीहडांचल में विकसित की जा रही नगर वन योजना बजट के अभाव में दम तोड़ रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने लगभग दो माह पहले बजट आने की उम्मीद में काम शुरू करा दिया था, लेकिन अभी तक बजट को लेकर संस्तुति नहीं मिल पाई है। इससे काम करा रहे ठेकेदार ने बकाया होने पर काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन

जालौन रोड पर देवकली मंदिर के पीछे और मंगला काली मंदिर गेट के सामने वन विभाग की ओर से नगर वन बनाया जाना है। इसके लिए लगभग डेढ़ माह पहले ऊबड़ खाबड़ जमीन को जेसीबी के माध्यम से समतल कराए जाने का काम शुरू कराया गया। इस दौरान काम कराने वाले ठेकेदार ने वन विभाग के अधिकारियों के आदेश पर यमुना नदी तक जाने वाली कच्ची सड़क भी बना दी।
विज्ञापन

साथ ही टीले के चारों तरफ खुदाई कर टहलने के लिए मार्ग बना दिए। इसी बीच बजट न आने की सुगबुगाहट होते ही जिम्मेदारों ने भी हाथ खींचने शुरू कर दिए तो ठेकेदार ने भी काम बंद कर दिया। अब यह योजना अधर में लटक गई है। बता दें कि 15 हेक्टेयर के नगर वन में प्रति हेक्टेअर 4400 पौधे लगाए जाने हैं। जिसमें फल, फूल समेत अन्य प्रजाति के पौधे लगाए जाने थे। इन पौधों को बरसात के दौरान लगाया जाना था पर अभी तक बजट न आने से पौधरोपण अभियान भी अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कहा कि 42 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर नवंबर 2021 में स्वीकृति के लिए भेजा गया था। केंद्र सरकार से प्रदेश सरकार को बजट भेजा जाना है। एक सप्ताह में बजट के आने की उम्मीद है।

नगर वन में होंगी ये व्यवस्थाएं
नगर वन विकसित करने के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव में मुख्य रूप से पौधरोपण, बोरिंग, टीलों पर सुंदरीकरण की व्यवस्था, झोपड़ी, बेंच, टहलने के लिए मार्ग आदि बनाए जाने हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर एक चौकीदार की भी तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed