फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CHOs in Lucknow joined the strike; sub-centres remained locked.

Auraiya News: लखनऊ में हड़ताल का हिस्सा बने सीएचओ, उपकेंद्र पर जड़े रहे ताले

Fri, 02 Oct 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
CHOs in Lucknow joined the strike; sub-centres remained locked.
बेला (औरैया)। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ के इको गार्डन में चल रहे राज्यव्यापी धरने में औरैया जिले के ज्यादातर सीएचओ के शामिल होने से ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई। बृहस्पतिवार को बेला,ककोर, बिधूना, एरवाकटरा सहित अन्य जगहों के स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ताला लटका रहने के कारण दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को बेइलाज लौटना पड़ा। दवा और प्राथमिक इलाज न मिलने से बेबस मरीजों को सीएचसी बेला की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन

बेला उपकेंद्र के सीएचओ राजकुमार भी इस आंदोलन में शामिल होने लखनऊ पहुंचे थे। उपकेंद्र बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ी, जो रोजमर्रा की दवाओं के लिए केंद्र पर निर्भर हैं। सीएचओ की प्रमुख मांगों में पीबीआई (परफॉरमेंस बेस्ड इंसेंटिव) को मूल मानदेय में शामिल करना, 60 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय या 4800 ग्रेड पे देना, पृथक कैडर बनाकर नियमितीकरण करना और पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करना समेत बीमा कवर, डीए-एचआरए, कैशलेस इलाज की सुविधा, अर्जित अवकाश आदि शामिल हैं। सामूहिक आंदोलन के चलते ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप नजर आईं। जिससे ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं काफी हद तक प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed