फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   chori,police,kishori

किशोरी को बातों में उलझाकर लाखों के जेबरात और नकदी चुराई

Thu, 13 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
chori,police,kishori
दिबियापुर (औरैया)। उमरी गांव के एक घर में अकेली किशोरी को बातों में उलझाकर पड़ोसियों ने सेफ का ताला तोड़ा और लाखों रुपये के जेवर व नकदी चुरा ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उमरी निवासी नीलम पुत्री जयनारायण ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि घर में केवल एक किशोरी थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली खुशबू, सत्यम तिवारी एवं पायल घर में घुस आए। आरोपियों ने किशोरी को बातों में उलझाकर सेफ का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद 60 हजार रुपये नकद, चार सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की बाली चुरा ले गए। थाना प्रभारी विकास राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली नीलम अपनी मां का उपचार कराने बाहर गई थी। घर में पड़ोस की किशोरी अकेली थी। चोरी के घटनाक्रम की जांच कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर आरोपी को किया गिरफ्तार
दिबियापुर (औरैया)। मार्च 2020 में जहरीली शराब बनाने की फैक्टरी चलाने में पकड़े गए माफिया के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। फरार चल रहे गैंगस्टर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि पिछले वर्ष विकास कुंज में यूरिया मिश्रित शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। इसमें कई माफिया पकड़े गए थे। इस मामले में राजाबाबू पुत्र अवधेश कुमार (नवी मोहन सहायल औरैया) समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। तब से राजाबाबू फरार था। शाम को आरोपी को पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed