फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   choolhe kee chingaaree se 14 gharon mein lagee aag

चूल्हे की चिंगारी से 14 घरों में लगी आग

Wed, 20 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Wed, 20 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
 choolhe kee chingaaree se 14 gharon mein lagee aag
आग से राख हुआ रामलखन का घर - फोटो : अमर उजाला
 कोतवाली क्षेत्र के गांव गोहना में देर शाम चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। हवा के साथ आग ने 14  घरों को चपेट में ले लिया। दमकल पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग  से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।  
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम रामलखन पुत्र सुखलाल के घर खाना बन रहा था। उसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। आग ने पड़ोसी दिनेश कुमार पुत्र सुखलाल, संदीप, अभय प्रताप, देवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रामप्रकाश, नागेश पुत्र रामप्रकाश, वीरेंद्र सिंह, नाथूराम, संजू कुमार, करन सिंह, शिव कुमार, सुरेंद्र कुमार के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।14 घरों में लगी आग से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।  फायर ब्रिगेड कर्मियों ने गांव वालों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। आग को बेकाबू होता देख दूसरी फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। तब आग पर काबू पाया जा सका। आग से सभी घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है। इस घटना से करीब तीन लाख  रुपये का नुकसान हुआ है। आगजनी की जानकारी होने पर लेखपाल देवेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। ग्रामीणों ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने की जिला प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed