फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Children took fire safety training from the fire officer

Auraiya News: बच्चों ने फायर अधिकारी से लिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

Sat, 26 Aug 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 26 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Children took fire safety training from the fire officer
औरैया। शहर के आनेपुर स्थित सेंट फ्रांसिस अकादमी में अग्निशमन विभाग की ओर से आग से बचवा को लेकर प्रशिक्षण कैंप लगाया गया। जिसमें बच्चों ने अधिकारियों से आग बुझाने की बारीकियां सींखी। बच्चों को आग से बचाव के उपकरणों को चलाने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी अतुल कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में फायर यूनिट आनेपुर स्थित सेंट फ्रांसिस अकादमी पहुंची। जहां उन्होंने पहले कक्षा में बच्चों को आग लगने के दौरान किसी इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बचाने के तरीके भी बताए। वहीं उन्होंने फायर सेफ्टी उपकरणों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद अग्निशमन अधिकारी ने बच्चों को फायर स्टिंग्यूसर से आग बुझाने का तरीका करके दिखाया। बाद में बच्चों से भी फायर सेफ्टी उपकरणों को चलवाकर देखा। कहा कि आग लगने की दशा में घबराना समस्या का समाधान नहीं है। इसके लिए पूरे मनोबल के साथ आग की स्थिति से निपटने के उपाय करने पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही संबंधित फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना देनी चाहिए। इस दौरान कुछ छात्र-छात्राओं ने अग्निशमन अधिकारी से प्रश्न भी पूछे। जिनका उन्होंने संतुष्टिपूर्ण जवाब देकर उनकी शंकाओं को दूर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के प्रबंधक फादर राजू, प्रधानाचार्य फादर एंटनी चाको, उप प्रधानाचार्या सिस्टर अनीता मेरी, विद्यालय पीआरओ गौरव कुमार पोरवाल, राजीव सक्सेना, प्रशांत त्रिपाठी आदि शिक्षक समेत काफी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed