फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Children attacked in dispute, six injured, two serious

बच्चों के विवाद में हमला, छह घायल, दो गंभीर

Thu, 30 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Children attacked in dispute, six injured, two serious
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव सड़रापुर में दो बच्चों में हुआ झगड़ा बढ़ गया। एक पक्ष के हमले से दूसरे पक्ष के छह लोग घायल हो गए। ये सभी एक ही परिवार के हैं। दो की हालत गंभीर भी बताई जाती है। थाने में आरोपी पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम सड़रापुर निवासी ताराचंद्र के बेटे व गांव के ही छक्कीलाल के पुत्र के बीच मारपीट हो गई। यमुना नदी के बालू घाट पर कछवारी में ईष्ना देवी और ताराचंद्र सब्जी को पानी लगा रही थीं, तभी छक्कीलाल की ओर से छह लोगों ने पहुंचकर ताराचंद्र व उसकी पत्नी ईष्नादेवी और अन्य परिजनों को लाठी-डंडों से पीट दिया। आरोप है कि छक्कीलाल ने तमंचे से ताराचंद्र के ऊपर फायर भी किया। हमले में ईष्ना देवी, ताराचंद्र, रंजीत, रामजीत, सूर्यकांति और बहू सुशीला घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल ताराचंद्र ने थाना अयाना में रमेश पुत्र परशुराम, छक्की पुत्र परशुराम, सुखवीर पुत्र छक्कीलाल, ज्ञानेंद्र पुत्र रमेश, विमल उर्फ छोटू पुत्र राजनारायण, कमल सिंह पुत्र राजनारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना में डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। सुशीला और ताराचंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। एसएचओ गया प्रसाद वर्मा ने टीम गठित कर आरोपियों को पकडने के लिए तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, संवाद न्यूज एजेंसी अजीतमल के अनुसार, ग्राम नियामतपुर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडों में दोनो पक्षों के लोग घायल हो गए।
नियामतपुर निवासी चतुर सिंह, शिवराम सिंह आदि का गांव के ही रवि कुमार, संत कुमार आदि से पुराना विवाद है। इसी के चलते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से प्रहार करना शुरू कर दिया। एक पक्ष से रेशम देवी पत्नी शिवराम, चतुर सिंह, सत्यप्रकाश, मंजू पत्नी रिंकू, बंटू आदि और दूसरे पक्ष से शिवकुमार, अरुण और संतकुमार घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रविकुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिंकू, चतुर सिंह, सत्यप्रकाश, बंटू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं घायल रेशम देवी को घर वाले सीएचसी अजीतमल से कानपुर ले गए हैं। इनकी ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed