{"_id":"57a2377e4f1c1bc3762b9ca0","slug":"child-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की बाइक की टक्कर से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की बाइक की टक्कर से मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
- बिधूना सीएचसी में रोती बिलखती मृतक की मां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के बिधूना रोड पर तेज गति से आ रही बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया।
जालौन निवासी थान सिंह बेला में बिधूना रोड पर किराए पर रहते हैं। यह कस्बे में बिधूना चौराहे पर गोलगप्पे (पानी के बतासे) की ठेली लगाकर गुजर बसर करते हैं। इनका आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक बुधवार की दोपहर घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। उसी समय बिधूना की तरफ से आ रही सफेद रंग की बुलट (बाइक) ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह अचेत अवस्था में सड़क पर गिर पड़ा। बुलट चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। परिजन अभिषेक को लेकर बेला पीएचसी पहुंचे। यहां से डाक्टरों ने बिधूना सीएचसी रेफर कर दिया। परिजन अभिषेक को बिधूना लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौैत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। तब तक परिजन बच्चे को लेकर बिधूना चले गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मृत होने के बाद भी कर दिया रेफर
लोगों का कहना है कि हादसे के बाद ही अभिषेक की मौत हो गई थी। परिजन जब उसे लेकर पीएचसी पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत हालत में ही बिधूना सीएचसी रेफर कर दिया। लोगों का आरोप है कि गरीब परिवार को जानबूझ कर परेशान किया गया। इनका कहना है कि जब गंभीर हालत थी तो सैफई या जिला अस्पताल रेफर करना चाहिए। बिधूना में इमरजेंसी भी नहीं है। ऐसे में वहां रेफर करना चिकित्सकों की लापरवाही है।