{"_id":"65efe4750cb2f4b22e08c6eb","slug":"chief-minister-will-soon-lay-the-foundation-stone-of-the-new-bridge-at-shergarh-ghat-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109656-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शेरगढ़ घाट पर नए पुल का मुख्यमंत्री शीघ्र करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शेरगढ़ घाट पर नए पुल का मुख्यमंत्री शीघ्र करेंगे शिलान्यास
Tue, 12 Mar 2024 10:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:43 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिला कोर्ट परिसर स्थित सभागार में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन की ओर से सांसद के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि यमुना शेरगढ़ घाट पर 151 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसका शिलान्यास दो दिन बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से करेंगे।
सांसद ने वकीलों की ओर से किए गए स्वागत पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने पांच साल में लोकसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने अधिवक्ता शिवम शर्मा को विधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाने तथा ओमकार पांडेय उर्फ सोनू, उपेंद्र शुक्ला उर्फ सीपू व रोहित शुक्ला को विहिप में जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संगठन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीबीए के पूर्व अध्यक्ष अशोक अवस्थी व संचालन कुलदीप दुबे एडवोकेट ने किया। आभार जिला महामंत्री शैलेश चौबे पप्पल ने व्यक्त किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, दीपू सिंह, आदित्य चतुर्वेदी दिनेश मिश्रा आदि भी वकीलों ने स्वागत किया। समारोह में शिवम शर्मा, अश्वनी शुक्ला, नितिन अवस्थी, शोनू चतुर्वेदी, भानु प्रकाश पाठक आदि लोग मौजूद रहे।