{"_id":"660d93e599828a9d81033d3f","slug":"checks-derailed-due-to-machines-breaking-down-health-services-getting-ruined-auraiya-news-c-211-1-aur1001-110456-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मशीनें खराब होने से बेपटरी जांचें, स्वास्थ्य सेवाओं को लग रहा पलीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मशीनें खराब होने से बेपटरी जांचें, स्वास्थ्य सेवाओं को लग रहा पलीता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। सुबह शाम तापमान में गिरावट के साथ दोपहर में चटक धूप व मच्छरों के प्रकोप ने खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। रोजाना बहुतायत में ऐसे मरीज आ रहे हैं, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में जांचे न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में सीबीसी मशीन दो दिन से खराब पड़ी है। वहीं इलेक्ट्रोलाइट और बॉयोकेमिस्ट्री मशीन लगभग एक माह से खराब पड़ी हैं। इससे मरीजों की जांचें नहीं हो पा रही है। सीएचसी बिधूना में बुधवार को 265 मरीज ओपीडी में पहुंचें। डाॅक्टरों द्वारा लिखी गई जांचे कराने मरीज लैब में पहुंचे तो सीबीसी व अन्य मशीन खराब पड़ी मिली।
मशीन खराब के बारे जानकारी ली गई तो बताया गया कि दो दिन से तकनीकि खराबी आने से सीबीसी मशीन बंद है। वहीं सीएचसी में इलेक्ट्रोलाइट और बॉयोकेमिस्ट्री मशीन लगभग एक माह खराब पड़ी है। सीएचसी की मशीनें खराब होने से मरीजों को प्राइवेट लैब पर 300 से लेकर 500 रुपये तक खर्च कर जांचें करानी पड़ रहीं है। बता दें कि पिछले दिनों सीएचसी में सीबीसी मशीन रीजेंट के अभाव एक माह तक बंद रही थी। अब दोबारा से आई खराबी के बाद मरीजों को फिर से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बाहर करानी पड़ी जांच
फोटो-03एयूआरपी 07 - बबलू परमार। संवाद
कस्बा के अछल्दा रोड निवासी बबलू परमार ने बताया कि पत्नी रूबी की दवा लेने आये थे। डॉक्टर ने सीबीसी जांच लिखी है, लेकिन अस्पताल की सीबीसी मशीन खराब होने बाहर से जांच करानी पड़ रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नहीं हो पाई शुगर की जांच
फोटो-03एयूआरपी 08 - लालजी सिंह। संवाद
गांव भाईपुर निवासी लालजी सिंह ने बताया कि शुगर जांच करने अस्पताल आये थे। अस्पताल में मशीन खराब है। इसलिए बाहर से जांच करानी पड़ी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
सीबीसी मशीन का चेंबर खराब हो गया है। इस कारण से जांचें नहीं हो पा रही हैं। सीबीसी मशीन के साथ ही इलेक्ट्रोलाइट व बॉयोकेमिस्ट्री मशीन सही कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। जिसके बाद ही समस्या दूर होगी।
-डॉ. बीपी शाक्य, बिधूना सीएचसी अधीक्षक