फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CHC Superintendent seals quack shop in Bela

Auraiya News: सीएचसी अधीक्षक ने बेला में झोलाछाप की दुकान की सील

Tue, 03 Oct 2023 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
CHC Superintendent seals quack shop in Bela
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेला। क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर में सोमवार को झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ जांच को पहुंची टीम की भनक पर झोलाछाप दुकान छोड़कर भाग गया। टीम ने मौके पर कई मरीजों को ग्लूकोज चढ़ते पाया। इस दौरान सहार सीएचसी अधीक्षक ने दुकान को सील कर दिया।
कस्बा स्थित सोमवार को एक झोलाछाप के क्लीनिक पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए पीड़ित दीपक ने मुख्यमंत्री और मुख्य चिकित्सा अधिकारी औरैया को प्रार्थना पत्र देते हुए पोर्टल पर शिकायत की थी। जिसमें बताया कि उसका भाई पुष्पेंद्र बुखार से पीड़ित था। जिस पर उसने याकूबपुर स्थित एक झोलाछाप सोनू के क्लीनिक पर इलाज करवाया।
विज्ञापन

20 दिन बाद जब मरीज को आराम नहीं मिला तो झोलाछाप सोनू ने परिजनों को बताया कि उनके मरीज को टीवी है। यह सुनकर परिजन घबरा गए और उसे कानपुर ले गए। जहां उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके भाई के फेफड़ों में कमी आ गई है। पीड़ित ने बताया कि निजी अस्पताल में उसके भाई के फेफड़ों का आपरेशन किया गया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से झोला छाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। इससे पहले कि वह झोलाछाप की दुकान पर पहुंच पाते, उसे भनक लग और वह दुकान छोड़कर भाग गया। बताया कि मौके पर कुछ मरीजों को ग्लूकोज चढ़ते मिला। बताया कि सीएमओ के निर्देशानुसार क्लीनिक बंद सील करने की कार्रवाई की गई। - डॉॅ. जितेंद्र कुमार, सीएचसी अधीक्षक सहार

----------------------------
आपसी विवाद में दो महिलाओं का शांतिभंग में चालान
रूरूगंज।
कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव मसूदपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बबाल बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद करने वाली दो महिलाओं मनोरमा देवी व राजेश कुमारी को थाना ले आई। जहां उन पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article