फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chaupal set up in Dewarpur and Salahapur, problems of villagers heard

Auraiya News: देवरपुर और सलहापुर में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

Tue, 06 Aug 2024 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Chaupal set up in Dewarpur and Salahapur, problems of villagers heard
फफूंद। ब्लाक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत देवरपुर और सलहापुर में ग्रामीण चौपाल आयोजित की गई। जिसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम पंचायत देवरपुर के पंचायत भवन में ग्रामीण चौपाल आयोजित की गई। नोडल अधिकारी व वनाधिकारी मुकेश यादव ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों से पेंशन, पारिवारिक लाभ, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि का लाभ मिलने की जानकारी की।
विज्ञापन

ग्रामीण रूपकली, अमर सिंह, प्रताप नारायण, शिवनाथ, महेश चंद्र समेत 30 से अधिक ग्रामीणों ने राशन डीलर वीर सिंह की एक किलो राशन कम देने की शिकायत की। जिस पर नोडल अधिकारी ने राशन डीलर से जवाब मांगा। कुछ ग्रामीणों ने पेंशन और आयुष्मान कार्ड न होने की शिकायत की। जिस पर नोडल अधिकारी ने कर्मचारियों को निर्देश दिए की पात्रों की कागजी कार्यवाही पूरी कराए। जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पिंकू यादव, पंचायत सचिव अंशुल मिश्रा, लेखपाल अमरेश यादव, पंचायत सहायक शुभा आदि मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत सलहापुर के पंचायत भवन में आयोजित ग्रामीण चौपाल में ग्रामीणों ने पात्र होने के बावजूद भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनने और पेंशन नहीं आने की शिकायत की। जिस पर नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों से केवाईसी कराने और नई पेंशन के लिए ब्लाक में कागज जमा करने की बात की। ग्राम प्रधान उमेश चंद्र, पंचायत सचिव दिव्या दुबे, प्रधान परघईपुर राकेश यादव, प्रधान सिमहारा राजकुमार सिंह, लेखपाल तान्या अवस्थी, पंचायत सहायक रेनू यादव, वीर सिंह, मंजुल कुशवाह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed