फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Changes are not being made in Aadhaar card, students are worried

Auraiya News: आधार कार्ड में नहीं हो रहा संशोधन, छात्र-छात्राएं परेशान

Wed, 23 Jul 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 23 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Changes are not being made in Aadhaar card, students are worried
सबीआई बैंक के बाहर स्कूली बच्चे व अभिभावक। - फोटो : संवाद
बिधूना। स्कूल-कॉलेजों में दाखिले चल रहे हैं। ऐसे में पहचान के लिए आधार कार्ड लिया जा रहा है, लेकिन कस्बे व ब्लॉक क्षेत्र में न तो नये आधार कार्ड बन रहे हैं और न ही उनमें संशोधन हो रहा है।
विज्ञापन

जिम्मेदार मशीनों के खराब होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि आधार कार्ड न बनने से छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावक भी परेशान हैं।
बिधूना के डाकघर और खंड शिक्षा कार्यालय में स्थित आधार कार्ड केंद्रों में कई दिनों से लोग चक्कर काट रहे हैं। यहां मशीनें खराब होने का हवाला देकर न तो संशोधन किया जा रहा है और न ही नये आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इससे आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या अन्य विवरण में त्रुटियों को सुधारना अब छात्रों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

एसबीआई में आधार कार्ड बनाने की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन वहां दिनभर में कुछ ही नये कार्ड बनाए जा रहे हैं। इससे बच्चों के दाखिले के समय अभिभावक परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि आईडी में छात्र के नाम व आधार कार्ड में भिन्नता होने पर फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जा रहा है। इस वजह से समय रहते दाखिले नहीं हो पा रहे हैं।

फार्म रिजेक्ट हो गया
संजीव गुप्ता ने बताया कि बेटी को स्कूल में दाखिला लेना है, लेकिन आधार कार्ड में नाम की त्रुटि के कारण फार्म रिजेक्ट हो गया। पोस्ट ऑफिस में कहा गया कि मशीन खराब है। बैंक में लगभग 10 दिनों से चक्कर लगा रहे हैं।
नहीं हो पा रहा प्रवेश
छात्रा शिवानी ने बताया कि एसबीआई में सिर्फ नया आधार बन रहा है। उसे नाम की त्रुटियों में संशोधन कराना है। कोई अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। स्कूल से कहा गया है कि आधार कार्ड में सुधार कराओ वरना प्रवेश नहीं मिलेगा।
जल्द होगी वैकल्पिक व्यवस्था
एसडीएम गरिमा सोनकिया ने कहा कि समस्या की जानकारी मिली है। डाकघर व अन्य केंद्रों पर मशीन तकनीकी कारणों से बंद हैं। संबंधित विभाग को सूचित किया गया है। प्रयास है कि जल्द वैकल्पिक केंद्रों की व्यवस्था कराई जाए।


29 को कार्यालय पर किए जाएगा आधार संशोधन
खंड शिक्षा अधिकारी अलकेश कुमार सकलेचा ने कहा कि अगर छात्रों को आधार की त्रुटियों के कारण दाखिला में दिक्कत हो रही है। तो संबंधित स्कूलों से कहा गया है कि वह अभिभावकों को सहयोग करें। 29 जुलाई को बिधूना कार्यालय पर मशीन लगाकर आधार कार्ड का अपडेट, संशोधन व नये कार्ड बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed