फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Change in weather, increased number of patients with fever and vomiting

Auraiya News: मौसम में हुआ बदलाव, बुखार संग उल्टी-दस्त के बढ़े मरीज

Wed, 26 Apr 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 26 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Change in weather, increased number of patients with fever and vomiting
बिधूना। मौसम में अचानक आए बदलाव से संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। ज्यादातर लोग बुखार, उल्टी दस्त व पेट दर्द की समस्या लेकर पहुंचे। जिन्हें डॉक्टरों ने परहेज करने के साथ ही साफ-सफाई रखने की सलाह देकर दवाइयां दीं।
विज्ञापन

पिछले दो दिन पहले तक तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की वजह से लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। रविवार रात और फिर सोमवार को अचानक बदले मौसम से कई इलाकों में बारिश हुई। इससे सुबह और शाम मौसम ठंडा हो गया। मौसम में बदलाव आते ही लोगों को बीमारियों ने जकड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी बिधूना में सुबह से ही लंबी लाइन लगी नजर आई। यहां पर दोपहर तक 120 मरीज पहुंचे। इनमें से बच्चे, बुजुर्गों को पेट की समस्या रही। इसके साथ ही कुछ को बुखार के साथ त्वचा संबंधी समस्या रही। डॉ. मनीष त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिन से बराबर मौसम में बदलाव आ रहा है। मौसम ठंडा होने से खांसी-बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया, बच्चे कोल्ड फीवर के साथ डायरिया से ग्रसित हो रहे हैं। डॉ. आरजी मिश्रा ने बताया कि ठंडा पानी पीने के साथ खांसी जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने बाहर से तला, चिकना खाने से परहेज करने और ठंडा पानी न पीने की सलाह दी। इसके साथ ही बुखार आने पर कोविड जांच कराने के लिए कहा। इसी तरह औरैया शहर के 50 शैया और 100 अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां पर दोनों अस्पतालों में 700 के करीब मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। जिसमें ज्यादातर लोग बुखार, बदन दर्द और एलर्जी के रहे। 100 शैया अस्पताल के सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के कारण संक्रामक बीमारियां लोगों को चपेट में ले रही हैं। घरों के आसपास जलभराव न होने दें और साफ सफाई रखें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed