{"_id":"68fd07a3d046573d0405cc88","slug":"champions-who-have-overcome-tb-will-spread-awareness-in-every-village-campaign-launched-auraiya-news-c-211-1-aur1008-133455-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टीबी से पार पाए चैंपियंस गांव-गांव फैलाएंगे जागरूकता, अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टीबी से पार पाए चैंपियंस गांव-गांव फैलाएंगे जागरूकता, अभियान शुरू
विज्ञापन
अजीतमल। टीबी मुक्त भारत अभियान को रफ्तार देने के लिए अब टीबी से पार पाने वाले मरीज अपनी भूमिका निभाएंगे। इसके लिए इंपैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स संस्था टीबी चैंपियनों को प्रशिक्षित कर गांवों में जागरूकता फैलाने की पहल कर रही है।
सीएचसी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमओआईसी डॉ. अशोक कुमार राय, डीपीपीएम रविभान, एसटीएस अखिलेश व बीसीपीएम जितेंद्र ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि टीबी चैंपियन गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को टीबी के लक्षण, जांच व उपचार की जानकारी देंगे। वह बैठक कर दवा बीच में छोड़ चुके मरीजों को इलाज जारी रखने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही बीमारी से ठीक हुए मरीजों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। यह प्रयास सेंट्रल टीबी डिवीजन व राज्य टीबी यूनिट के निर्देशों पर जिला स्तर पर संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में गौरव सिंह, गिरिंद्र सिंह, अखिलेश सक्सेना, अजय कुमार व आशीष कुमार सहित एनटीपी की टीम मौजूद रही।(संवाद)