फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   chalan

मांगने पर ऑटो चालक का काट दिया गया चालान

Sun, 15 Dec 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
chalan
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौक के पास एक पीआरडी कर्मी से किराया मांगा आटो चालक को महंगा पड़ गया। आटो चालक को किराया तो नहीं मिला. उल्टा उसके आटो का चालान पुलिस ने काट दिया। इससे नाराज चालक ने चौराहे पर काफी देर तक हंगामा किया, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला की जानकारी एडीजी को ट्वीट कर किसी े दे दी। एडीजी के मामले की जानकारी मांगने पर पुलिस ने चालक की गलती बताकर खुद को बचा लिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 10 बजे आटो चालक कल्लू दिबियापुर से औरैया आ रहा था। रास्ते में एक पीआरडी कर्मी उसके आटो में बैठ गया। इस पर चालक ने किराया मांगा। पीआरडी कर्मी ने किराया देने से मना करने पर चालक ने उसे आटो में बैठाने से मना कर दिया। बाद में किराया देने की बात पर राजी होने पर चालक ने उसे आटो में बैठा लिया। औरैया के सुभाष चौक पहुंचकर उसने पीआरडी कर्मी से किराया मांगा, तो वह ट्रैफिक सिपाही को बुलाकर ले आया। ट्रैफिक सिपाही से आटो का चालान कटवा दिया। साथ ही किराया भी नहीं दिया। इससे नाराज चालक ने हंगामा किया। किसी ने उसकी नहीं सुनी तो वह आटो लेकर वहां से चला गया। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किसी ने एडीजी को ट्वीट कर पूरे मामले की जानकारी दे दी। एडीजी कानपुर जोन ने ट्वीट करके औरैया पुलिस के अफसरों से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को मांगी। औरैया पुलिस ट्वीट कर एडीजी को बताया कि पीआरडी कर्मी ने पूरा किराया दिया था। चालक के नो पार्किंग स्थल पर आटो खड़ा करने पर ई-चालान काटा गया है। चालक पर लगाए गए आरोप असत्य हैं। इधर, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने मामले की जानकारी होने की बात से इनकार किया है। इधर, एडीजी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed