{"_id":"6505fb7c2df12e606c0c3164","slug":"chains-and-cash-looted-from-bikers-report-of-robbery-on-six-auraiya-news-c-211-1-aur1003-2982-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइकों सवारों से लूटी जंजीर व नकदी, छह पर डकैती की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइकों सवारों से लूटी जंजीर व नकदी, छह पर डकैती की रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अटसू। चौकी क्षेत्र के जानिस नगर माेड़ के पास बाइक सवार दो युवकों के साथ छह लोगों ने मारपीट कर नकदी व जंजीर लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार करवाने के साथ तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत छह पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
खुदारामपुर निवासी मनीष कुमार ने अजीतमल पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह अपने दोस्त रुपुदमन के साथ अजीतमल की सेंट्रल व एचडीएफसी बैंक में रुपये जमा करने गए थे। 17800 रुपये जमा करने के बाद उसने बचे हुए 12 हजार रुपये अपने बैग में रख लिए। देर शाम को वापस लौटने के दौरान वह जानिस नगर तिराहे पर पहुंचे। तभी पीछे से आए बाइक सवार अमन राजपूत व पांच अज्ञात लोगों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली।
आरोपियों ने उसके व साथी के संग मारपीट कर जंजीर व 12 हजार रुपये नकदी छीन कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती करवाया। सीओ अजीतमल भरत पासवान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।