फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Central team learned the reality of the schemes from the beneficiaries

Auraiya News: केंद्रीय टीम ने लाभार्थियों से जानी योजनाओं की हकीकत

Thu, 13 Jun 2024 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Central team learned the reality of the schemes from the beneficiaries
औरैया। भारत सरकार की केंद्रीय टीम गुरुवार को जिले के दौरे पर रही। औरैया नगर पालिका परिषद से लेकर तीन ग्राम पंचायतों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उनसे योजनाओं के बारे में बारीकी से पड़ताल की गई।
विज्ञापन

भारत सरकार की केंद्रीय टीम सबसे पहले बूढ़ादाना ग्राम पंचायत पहुंची। यहां आवास योजना, आयुष्मान, पीएम स्वनिधि समेत तमाम तरह के लाभार्थियों से टीम ने संवाद किया। सचिव से लेकर ग्राम प्रधान मोहित साथ रहे। इसके बाद टीम औरैया नगर पालिका परिषद पहुंची। यहां पर निकाय स्तर पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं में किसी तरह से बिचौलियों को सुविधा शुल्क तो नहीं दिया, इस बिंदु को भी जांचा गया। इसके बाद टीम मिहौली व बाबरपुर देहात पहुंची। दोपहर बाद टीम वापस लौट गई। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय टीम ने लाभार्थियों से संवाद किया है। औरैया नगर पालिका समेत तीन ग्राम पंचायतों में टीम पहुंची है। जहां टीम के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की व लोगों से बातचीत कर योजनाओं के संबंध में जानकारी भी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed