फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Center administrator removed after irregularities

Auraiya News: अनियमितताएं मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को हटाया

Fri, 24 Feb 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 24 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Center administrator removed after irregularities
औरैया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल कृषि और इंटरमीडिएट में अंग्रेजी की परीक्षाएं शुक्रवार को हुईं। परीक्षा के दौरान सचल दलों को कई केंद्रों पर अनियमितताएं मिलीं। दो केंद्रों को कारण बताओ नोटिस भेजने के साथ काली सूची में डालने की संस्तुति की गई है। वहीं तीन शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश देते हुए एक केंद्र व्यवस्थापक को बदला गया है। दोनों पालियों में हुई परीक्षा में 2320 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

अब बोर्ड परीक्षा में केंद्रों पर मनमानी की जाने लगी है। शुक्रवार को राज्यस्तरीय पर्वेक्षक प्रेम प्रकाश मौर्य ने रामसेवक सावित्री देवी पिपरौली शिव का निरीक्षण किया को दंग रह गए। यहां पर एक ही केंद्र के कई बच्चे एक साथ बैठे मिले। बोर्ड के निर्देश का पालन होता नहीं मिला। इस पर केंद्र व्यवस्थापाक सुनीता वर्मा को तत्काल हटाते हुए कुंवर हनुमंत सिंह इंटर काॅलेज बेला के सहायक अध्यापक महेश्वरी प्रसाद सिंह को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर भी खामियां मिलीं। इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि शुक्रवार को प्रथम पाली में 12 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के कृषि विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 409 परीक्षार्थियों में से 384 उपस्थिति रहे, जबकि 25 परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा 86 केंद्रों पर हुई। इंटर में पंजीकृत 20038 परीक्षार्थी में से 17743 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। बताया कि गुलाब सिंह इंटर काॅलेज पढ़ीन और भगवान दास इंटर काॅलेज हरचंदपुर में निर्देश के बाद खामियों को दूर नहीं किया गया। इसके बाद भी लापरवाही की गई है। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए काली सूची में डालने की संस्तुति की गई है। बताया कि शाम के समय इंटरमीडिएट परीक्षा में शिकायत प्राप्त हुई कि सुन्दर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को अलग कमरों में सील किया जा रहा है। जबकि सीसीटीवी की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं सील करने के निर्देश है। लापरवाही पर केंद्र के प्रधानाचार्य को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इस विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार सिंह (प्रवक्ता, समाजशास्त्र) मांधाता यादव (प्रवक्ता, भौतिक विज्ञान) व सुखवीर सिंह यादव, सहायक अध्यापक को परीक्षा में लापरवाही बरतने व मनमाने ढंग से काम करने पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed