फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CC road will be constructed from VP Marg to Jamuhan-Jamuhi at a cost of Rs 19.50 lakh.

Auraiya News: 19.50 लाख से वीपी मार्ग से जमुहां-जमुही तक बनेगी सीसी सड़क

Tue, 24 Feb 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 24 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
CC road will be constructed from VP Marg to Jamuhan-Jamuhi at a cost of Rs 19.50 lakh.
औरैया। जिले में ग्रामीण संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। वीपी मार्ग से जमुहां-जमुही मार्ग तक 340 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्य पर 19.50 लाख रुपये की लागत आएगी और निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। सड़क को लेकर विभाग ने निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सड़क निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस सड़क के निर्माण से जमुहां, जमुही, बरौली, दिबियापुर देहात और आसपास के छोटे पुरवा सीधे तौर पर लाभांवित होंगे। इन गांवों की संयुक्त आबादी लगभग तीन से चार हजार के बीच बताई जाती है। मार्ग पर कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सीसी सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में सुविधा होगी। स्कूली छात्र-छात्राओं, मरीजों और रोजाना शहर आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही यह मार्ग स्थानीय बाजार और मुख्य सड़क से जुड़ता है, जिससे छोटे व्यापारियों और ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ेगी। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग के पक्का कराने की मांग की जा रही थी।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री से कराया जाएगा और निर्धारित समयावधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed