{"_id":"69c825b601987ae8b9024ab0","slug":"cbc-machine-lacks-reagent-tests-suspended-auraiya-news-c-211-1-aur1008-142080-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीबीसी मशीन में रीजेंट नहीं, बंद पड़ी जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीबीसी मशीन में रीजेंट नहीं, बंद पड़ी जांचें
Sun, 29 Mar 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। ब्लॉक हेल्थ यूनिट में कई दिनों से सीबीसी मशीन में रीजेंट न होने से मरीजों की जांचें नहीं हो पा रही हैं। खून की जांच कराने के लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी की दौड़ करनी पड़ रही है। इससे मरीज परेशान हैं।
इन दिनों बुखार, खांसी, जुकाम के मामले ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों की सीबीसी जांच करवाने की जरूरत होती है। सीबीसी जांच में मरीज के स्वास्थ्य का खाका मिल जाता है लेकिन सीएचसी स्तर पर इन दिनों सीबीसी मशीन से जांच ठप पड़ी है। ऐसे में मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी में 300 से एक हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
एलटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सीबीसी मशीन तो सही है, लेकिन रीजेंट न होने की समस्या है। इसलिए जांच नहीं हो पा रही है। किट से जांच कराई जा रही है। वहीं, मरीजों ने बताया कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की भी व्यवस्था भी नहीं है। इससे अल्ट्रासाउंड कराने निजी अस्पताल या जिला अस्पताल जाना पड़ता है। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की उन्हें जानकारी नहीं है। (संवाद)