फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Caught liquor worth Rs 14 lakh

14 लाख रुपये कीमत की शराब पकड़ी

Tue, 30 Oct 2018 12:01 AM IST
auraiya
auraiya Updated Tue, 30 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Caught liquor worth Rs 14 lakh
रौराचवर स्थित धर्मदेव आदर्श इंटर कॉलेज में उतारी जा रही थी शराब - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ग्राम बनारपुर में एक झोपड़ी में छापा मारकर पुलिस ने 14 लाख रुपये कीमत की शराब बरामद की है। मौके से तीन लोग पकड़े गए। तीन लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


  थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग लगभग पांच बजे पुलिस फोर्स के साथ मुकदमों में फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। अछल्दा चौराहे पर मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम बनारपुर में अमित कुमार दुबे के खेत मे बनी झोपड़ी में भारी मात्रा में अरुणाचल प्रदेश की शराब रखी है। इस पर स्वाट टीम प्रभारी शैलेंद्र सिह के साथ बनारपुर पहुंचे। मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मारा गया। पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया। तीन लोग मौके से भाग निकले। मौके से एक बाइक बिना नंबर की मिली। साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 440 पेटी शराब बरामद हुई। इसकी कीमत 14 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन



  प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि युवकों ने अपना नाम आलोक कुमार दुबे, मिथलेश कुमार दुबे नंदन पुत्रगण सत्यनारायण दुबे व बलबीर राजपूत पुत्र कमलेश राजपूत बताया है। उन्होंने बताया कि अमित कुमार दुबे पुत्र सत्यनारायण दुबे निवासी ग्राम बनारपुर, श्रीपाल पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम कलंदर थाना भर्थना जिला इटावा व सदरू चौहान उर्फ  ज्ञान सिंह ग्राम चंदनापुर थाना अजीतमल जिला औरैया भागने में सफल रहे। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। पकडे़ गए युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed