{"_id":"62e428cee5417b603134bec8","slug":"cattle-collided-with-north-east-express-train-standing-for-15-minutes-auraiya-news-knp710189166","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से टकराया मवेशी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से टकराया मवेशी,
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पर आनंद बिहार से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से मवेशी टकराकर इंजन में फंस गया। इंजन से मवेशी को हटाने के 15 मिनट बाद ट्रेन रवाना की गई। इस दौरान क्रासिंग के दोनों जाम लगा रहा।
आनंद बिहार से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पर जैसे ही अछल्दा रेलवे क्रासिंग से होकर पूर्वी केबिन से गुजरी। तभी एक मवेशी इंजन से टकराकर फंस गया। तेज आवाज आने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन क्रासिंग पर रोक कर स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
ट्रेन रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकने का कारण जानने के लिए यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद मवेशी के शव को इंजन से निकालकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
ट्रेन के क्रासिंग पर खड़ी होने की वजह से क्रासिंग के दोनो ओर लंबा जाम लग गया। क्रासिंग खुलने के करीब 20 मिनट बाद यातायात सामान्य हुआ। डीआरएम के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। करीब 15 मिनट तक ट्रेन क्रासिंग पर खड़ी रही। ट्रैक की स्थिति अब सामान्य है।