फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cataract operations will soon begin in the medical college.

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन

Sat, 13 Dec 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 13 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cataract operations will soon begin in the medical college.
फोटो- 1- मेडिकल कॉलेज का दृश्य। संवाद
औरैया। आंख के रोगियों को अब मेडिकल कॉलेज चिचौली में शल्य चिकित्सा भी मिलेगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में ओटी बनकर तैयार हो चुकी है। यहां पर ऑपरेशन के लिए जरूरी संसाधन भी जुटा लिए गए हैं।
विज्ञापन

मरीजों को यहां पर एक रुपये के पर्चे पर मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा मिलने लगेगी। एक माह पहले बिधूना स्थित 50 शैया नेत्र चिकित्सालय में संसाधनों को जुटाने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने ऑपरेशन की सुविधा शुरू की थी।
विज्ञापन

अब मेडिकल कॉलेज में आंख की शल्य चिकित्सा को लेकर ओटी तैयार कर ली गई है। यहां पर माइक्रोस्कोप से लेकर अन्य उपकरण जुटा लिए गए हैं। इससे आंखों की जांच से लेकर ऑपरेशन भी किए जा सकेंगे। वहीं लैंस भी मुहैया होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम के नेतृत्व में मोतियाबिंद समेत अन्य जरूरी ऑपरेशन अगले माह से शुरू हो जाएंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने बताया कि आंख रोगियों के लिए जल्द ही अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए जरूरी संसाधन जुटा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed