{"_id":"684336eb784d1afa140605f4","slug":"cash-and-jewellery-worth-rs-8-lakh-stolen-from-a-closed-house-auraiya-news-c-211-1-aur1007-127054-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बंद मकान से नकदी व जेवर समेत आठ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बंद मकान से नकदी व जेवर समेत आठ लाख की चोरी
Sat, 07 Jun 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
अयाना/मुरादगंज। अजीतमल कोतवाली के कस्बा जाना में गुरुवार रात को चोर एक बंद मकान से नकदी व जेवर समेत आठ लाख का सामान चोरी कर ले गए। सुबह घर लौटने पर गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। अयाना थाना के इकबालपुर निवासी गौरव कस्बा जाना में अयाना रोड पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह पांच बजे जब गौरव घर पहुंचे तो उन्हें मेनगेट का ताला टूटा मिला।
अंदर जाकर देखने पर कमरों में सामान बिखरा मिला, नकदी व जेवर गायब थे। गौरव ने पुलिस को बताया कि पत्नी दो दिन पहले रिश्तेदारी में चली गई थीं। इसपर गुरुवार शाम को वह घर में ताला लगाकर गांव चला गया था। सुबह लौटने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
बताया कि चोर घर में रखे 80 हजार रुपये, जंजीर, अंगूठी, झाले, दो जोड़ी बाले, मंगलसूत्र, माला, नथ, आधा किलो चांदी सहित आठ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए है। अजीतमल कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। छानबीन की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।