फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cash and jewellery worth Rs 2 lakh stolen from the house

Auraiya News: मकान से दो लाख की नकदी और जेवर चोरी

Sat, 12 Jul 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 12 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery worth Rs 2 lakh stolen from the house
फफूंद। एक गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने दो लाख की नकदी व हजारों के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने जांच की। परिवार हरदोई में तैनात बेटे से मिलने गया था।
विज्ञापन

गांव द्वारिकापुर निवासी नेकराम परिजनों के साथ तीन दिन पूर्व लखनऊ गया था। वहां हरदोई जिले में पुलिस में तैनात अपने बड़े बेटे प्रदीप का परिवार रहता है। शुक्रवार सुबह वह लखनऊ से वापस गांव आया। मकान के मुख्य दरवाजे की कुंडी खुली थी। अंदर का कमरा भी खुला पड़ा था। वहां रखे बक्से खुले थे और उसमें रखा सामान अस्त-व्यस्त फैला था।
विज्ञापन

बक्से में रखी दो लाख रुपये की नकदी और जेवर भी गायब था। नेकराम के छोटे पुत्र पंकज ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक को ग्रामीणों ने बताया कि रात में गांव में कभी पुलिस गश्त करने नहीं आती है। घटना होने के बाद हल्का इंचार्ज गांव आए हैं। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed