फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Case filed against former chairman's son for blackmailing a teacher

Auraiya News: शिक्षिका को ब्लैकमेल करने में पूर्व चेयरमैन के पुत्र पर केस

Wed, 02 Jul 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 02 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against former chairman's son for blackmailing a teacher
दिबियापुर (औरैया)। बलरामपुर जिले में तैनात एक शिक्षिका ने अजीतमल के पूर्व चेयरमैन के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील फोटो, वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन

युवक से उनकी फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। शिक्षिका का कहना है कि आरोपी की हरकत से उसकी तय शादी भी टूट गई। पुलिस ने आरोपी बृजेश कुमार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले की युवती जनपद बलरामपुर के एक विद्यालय में शिक्षिका हैं। तहरीर में उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 में उनकी फेसबुक पर अजीतमल के पूर्व चेयरमैन अशोक चक के बेटे बृजेश कुमार निवासी पटेल नगर बाबरपुर से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। उसने पिता की मौत व आर्थिक स्थिति अच्छी न होने का बहाना बनाकर ऑनलाइन रुपये ठग लिए। जब और रुपये देने से मना किया तो प्रताड़ित करने लगा।
आरोप है कि फरवरी 2024 में उसकी शादी फिरोजाबाद में तय हुई तो बृजेश ने मिलने व रुपये वापस करने के लिए उसी माह में बलरामपुर आकर एक होटल में बुलाया। होटल में बृजेश ने अपनी बोतल से पानी पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला था।
नशे की हालत में उसने उसकी आपत्तिजनक फोटो बना लीं। इसके बाद उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब उसने शादी तय होने की बात बताई तो बृजेश ने 10 लाख की और मांग की।
आरोप है कि रुपये न देने पर आरोपी किसी लड़की की फर्जी आईडी बनाकर उसके होने वाले पति और उसके परिजनों को परेशान करने लगा। इस मामले में होने वाले पति ने 16 सितंबर 2024 को साइबर क्राइम पुलिस थाना फिरोजाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना में बृजेश कुमार का नाम प्रकाश में आया। इस घटना से उसकी शादी टूट गई।
शिक्षिका का आरोप है कि 10 अक्तूबर 2024 को उसके बड़े भाई से बृजेश ने कॉल कर फिरोजाबाद में दर्ज रिपोर्ट को वापस लेने की धमकी दी। इससे परेशान भाई ने कानपुर के थाना काकादेव में 16 अक्तूबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई।
बताया कि बीते अप्रैल में दूसरे लड़के से उसकी शादी हो गई, लेकिन 25 अप्रैल को आरोपी रिश्तेदार बनकर उसकी होने वाली ससुराल पहुंचा और रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया।

प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई हैं। आरोपी बृजेश कुमार को आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed