{"_id":"5929c6104f1c1b994453666a","slug":"cars-rider-punks-dcm-looty","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने डीसीएम लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाशों ने डीसीएम लूटी
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Sun, 28 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला-बिधूना मार्ग पर कमलपुर नहर के समीप रास्ता पूंछने के बहाने कार बदमाशों ने डीसीएम रुकवाई और चालक को पकड़कर कार में डाल लिया। इसके बाद एक बदमाश डीसीएम लेकर भाग गया। बाद में कार सवारों ने चालक को एटा जिले में सूनसान जगह पर फेंक दिया। शनिवार को चालक लौटकर बिधूना आया और डीसीएम मालिक व पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
दिबियापुर रोड निवासी जगपाल की डीसीएम गांव गैली निवासी दीपक पुत्र अमर सिंह चलाता है। वह 18 मई को देर रात डीसीएम लेकर बेला की तरफ जा रहा था। बेला-बिधूना मार्ग पर कमलपुर नहर के पास कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। उसमें से तीन-चार लोग उतरे और डीसीएम चालक से रास्ता पूछने लगे। इसी बीच एक बदमाश ने चालक को खींच कर अपनी कार में डाल लिया और दूसरे ने डीसीएम की स्टेयरिंग संभाल ली। फिर कार सवारों ने उसे पीटने के बाद एटा जिले की सीमा में सूनसान स्थान पर फेंक दिया।
विज्ञापन
वहां से वह किसी तरह शुक्रवार को घर आया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद जगपाल ने कोतवाली में तहरीर दी। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी सुधाकर मिश्रा का कहना है कि तहरीर के मुताबिक अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। एटा में किस स्थान पर चालक को फेंका गया, यह वह नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन