{"_id":"27c8c6e84be3a6d0b26271251a8d85d8","slug":"career-prospects-in-the-game-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल में कैरियर की अपार संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल में कैरियर की अपार संभावनाएं
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण और खेल जीवन का संपूर्ण विकास करते हैं। खेलकूद में कैरियर बनाकर सफलता हासिल की जाती है। महाविद्यालय की छात्रा नीशू यादव ने खेल में महाविद्यालय का नाम रोशन किया है, उनकी सफलता पर हम सभी उन्हें बधाई देते हैं।
विज्ञापन
रविवार को श्रीराम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय फफूंद में बीएससी द्वितीय की छात्रा नीशू यादव ने प्रदेश स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
बीते दिनों यह प्रतियोगिता चौधरी चरण सिंह महा विद्यालय हैवरा, इटावा में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश स्तर के महाविद्यालयों की छात्राओं ने छह किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया था।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने वाली छात्रा नीशू को महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय प्रबंधक मुकेश भारतीय ने कहा कि विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेलकूद में भी कैरियर की अपार संभावनाएं है। बशर्ते हम खेल को पूरी मेहनत से खेलें। इस मौके पर सुल्तान अहमद, रविशंकर दुबे, छन्नू शुक्ला, मनोज यादव, मारुति चंद्र आदि मौजूद रहे।