फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car rider injured in collision with tractor

Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार घायल

Tue, 28 Nov 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Car rider injured in collision with tractor
बिधूना। बेला-बिधूना मार्ग पर बंथरा बाजार के समीप मंगलवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी बिधूना ले गए। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया। मंगलवार को कानपुर के गुजैनी निवासी सत्यदीन पुत्र लक्ष्मण अपने पुत्र निकेतन उर्फ सीटू के साथ बिधूना से रिश्तेदारी की शादी समारोह में शामिल होकर कार से कानपुर वापस जा रहे थे। दोपहर लगभग तीन बजे जैसे ही उनकी कार बिधूना-बेला मार्ग पर बंथरा बाजार के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठे सत्यदीन गंभीर घायल हो गए। जबकि पुत्र बाल-बाल बच गया। टक्कर की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बिधूना पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सत्यदीन की हालत गंभीर होते देख कानपुर रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed