फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car overturned after tyre burst on highway, six injured

Auraiya News: हाईवे पर टायर फटने से पलटी कार, छह घायल

Tue, 22 Apr 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 22 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Car overturned after tyre burst on highway, six injured
उलटी पड़ी कार को देखते लोग। - फोटो : उलटी पड़ी कार को देखते लोग।
मुरादगंज। क्षेत्र के चंदनापुर समीप हाईवे पर इटावा की ओर से आ रही इको कार का टायर फटने से कार पलट गई। जिससे कार में बैठे छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल औरैया भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार किया। गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया।
इटावा जनपद के चकरनगर क्षेत्र निवासी मोनू अपनी इको कार से बिठौली थाना क्षेत्र के कंजौसा निवासी विवेक, काजल, आमनी, मोनू और आशिक के साथ निकले थे। सोमवार को वह अपनी बहन की चौथी चलाने औरैया के गांव गौहानी जा रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही वह चंदनापुर नेशनल हाईवे के पास पहुंचे तभी कार का अगला टायर फट गया। इससे कार बेकाबू हो गई। हादसे में हाईवे पर कई बार उलट- पलट होकर कार डिवाइडर से सट गई। इससे कार में बैठे लोग उसी में दब गए। हादसा देख स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। उधर, सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों की जानकारी करते हुए कार को किनारे कराया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed