फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car hits bike, youth dies, wife critical

Auraiya News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी गंभीर

Mon, 01 Jun 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 01 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Car hits bike, youth dies, wife critical
फोटो-20- कल्याण सिंह की फाइल फोटो।
फफूंद। अछल्दा मार्ग पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
जालौन स्थित थाना सिरसाकलार क्षेत्र के गांव मड़ैया निवासी कल्याण सिंह (25) की शादी छह माह पहले 30 नवंबर 2025 को बिधूना क्षेत्र के गांव चंदय्या निवासी बबली के साथ हुई थी। शनिवार को कल्याण अपनी पत्नी के साथ ससुराल में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने आया था। रविवार दोपहर दोनों बाइक से घर जा रहे थे।
दंपती जैसे ही अछल्दा मार्ग पर गांव अरुसी के पुरवा के सामने पहुंचे, तभी फफूंद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

घायल बबली को गंभीर रूप हालत में अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के गांव और ससुराल पहुंची तो परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया था, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed