फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car driver died due to beating during treatment

पिटाई से कार चालक की इलाज के दौरान हुई मौत

Thu, 10 Dec 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Car driver died due to beating during treatment
बेला (औरैया)। क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर मंगलवार को साइकिल सवार को टक्कर मारने वाले कार चालक को भीड़ ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा था। इस घटना में साइकिल सवार की मौत हो गई थी। पुलिस ने चालक को बचाया था। कानपुर अस्पताल में उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग स्थित एक कार ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी थी। मौके पर मौजूद घटना से आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को पकड़ पेड़ से बांधकर पीटकर घायल कर दिया था। कार की टक्कर से घायल साइकिल सवार रामविलास पुत्र रामेश्वर दयाल की मंगलवार को ही मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक अमित पुत्र स्व. छोटेलाल निवासी चकरपुर मंडी को आक्रोशित भीड़ से बचाकर उसके परिजनों को सौंपा था। कानपुर हैलट में कार चालक को भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अमित के परिवार में उसकी मां, भाभी और पत्नी व तीन बच्चे हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। अमित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों बड़े भाइयों की पहले ही मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। बड़े भाई की पत्नी व बच्चों को अपने साथ रखता था। मृतक चालक के परिजनों ने बताया कि कानपुर नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed