{"_id":"607dc9338ebc3e8dbb659043","slug":"car-collapse-teen-ager-died-auraiya-news-knp624376024","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू होकर पलटी कार, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू होकर पलटी कार, किशोर की मौत
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग (इटावा-कानपुर) पर इटावा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खंभे से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रेफर किया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकौली निवासी ब्रजेश कुमार (28) और उनका भतीजा ऋषभ (13) पुत्र दीपू चतुर्वेदी कार से औरैया आ रहे थे। हाईवे पर कार अनियंत्रित हो गई और खंभे में टकराने के बाद पलट गई।
ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों और पुलिस को दी। एंबुलेंस के न पहुंचने पर लोगों ने इटावा की ओर से आ रही रोडवेज बस को रोककर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर पुलिस व मृतक के परिजन पहुंचे। परिजन बाइक से शव को गांव ले गए। अस्पताल में घायल ब्रजेश की हालत गंभीर बता चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।