{"_id":"680d25c494e94a938602ae62","slug":"car-and-tractor-collide-six-injured-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1088522-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कार व ट्रैक्टर में भिड़ंत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कार व ट्रैक्टर में भिड़ंत, छह घायल
Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
बिधूना (औरैया)। औरैया-कानपुर देहात जनपद सीमा पर कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से याकूबपुर चौकी पुलिस ने रसूलाबाद सीएचसी भेजा, जहां पर डॉक्टर ने नाजुक हालत देख दो को रेफर कर दिया। यह हादसा बेला थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव के पास हुआ।
कोटा रामपुर निवासी सतेंद्र कुमार (43), दयानंद (32 ) व रतन (15) पुत्र शिवचरण गेहूं लेकर ट्रैक्टर से याकूबपुर गांव जा रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही उनका ट्रैक्टर व सामने से आ रही कार टकरा गई। कार में खरका जालौन निवासी ड्राइवर आशीष (35), प्रांशु (26) पुत्रगण देवीशरण और कांति देवी (30) पत्नी कुलदीप सवार थे।
भिड़ंत में दोनों वाहनों से तीन-तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को रसूलाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने कोटा रामपुर निवासी रतन और ईको कार चालक आशीष कुमार को कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए रसूलाबाद भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।