फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cancer suffering woman hanged herself

Auraiya News: कैंसर पीड़ित महिला फंदे से झूली

Sun, 31 Dec 2023 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 31 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cancer suffering woman hanged herself
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर में एक महिला फंदे पर झूल गई। दो दिन से महिला के बाहर न दिखने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस छत के जाल का ताला काटकर महिला के घर में उतरी। जहां कमरे में पंखे से महिला का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी अरुना चतुर्वेदी पत्नी स्व. श्रीनारायण चतुर्वेदी कैंसर से पीड़ित थी। उनके पति की एक साल पहले ही कैंसर बीमारी से मौत हो चुकी है। रविवार को मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी आवाज के बाद भी दरवाजा न खुलने पर पुलिस पड़ोसी की छत से महिला की छत पर पहुंची। जहां पुलिस ने छत पर लगे जाल के ताले का काटा, उसके बाद घर में नीचे उतरी। घर के अंदर कमरे में महिला पंखे से फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों ने बताया कि महिला के पति की करीब एक साल पहले कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने के चलते मौत हो गई थी। बताया कि मृतका अरुना भी कैंसर पीड़ित थी और उसका इलाज ग्वालियर से चल रहा था। कोई भी संतान न होने के कारण वह अकेली ही घर में रहती थी। पति की मौत के बाद वह डिप्रेशन में रहने लगी थी। पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed