फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Campaign to secure government land will run every Thursday

Auraiya News: प्रत्येक गुरुवार सरकारी जमीन को सुरक्षित करने का चलेगा अभियान

Wed, 31 Jul 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Campaign to secure government land will run every Thursday
औरैया। अमर उजाला की ओर से सरकारी जमीनों पर फर्जी तरीके से काबिज लोगों को लेकर एक माह से अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने के लिए जिला प्रशआसन ने कवायद शुरू कर दी है। प्रत्येक गुरुवार को राजस्व व पुलिस टीम मिलकर यह कवायद करेगी। खास बात यह है कि यहां मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जनपद में विभिन्न स्तर पर प्राप्त होने वाली राजस्व विभाग की कब्जा आदि की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। निर्देशित किया कि तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जा संबंधी शिकायतों व मामलों का निस्तारण एक अगस्त से अभियान चलाकर संबंधित थाना पुलिस, तहसीलदार, नायब तहसीलदार टीमों का गठन कर प्राप्त शिकायतों के ग्रामों में पहुंचकर स्थलीय परीक्षण करते हुए मामलों का निस्तारण करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। कार्यवाही नियमानुसार पारदर्शिता के साथ पूरी हो। अधिकारियों ने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि जो भी कार्रवाई की जाए, उसकी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई जाए। संबंधित पक्षों को पूरी तरह सुना जाए। उनके हस्ताक्षर भी कार्रवाई पर कराए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि नियमानुसार कार्रवाई के बाद भी किसी पक्ष की ओर से कोई शांति भंग की स्थिति पैदा की जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा समेत एसडीएम, तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed