फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Campaign to secure government land launched across the district

Auraiya News: जिलेभर में चला सरकारी जमीन सुरक्षित करने का अभियान

Thu, 22 Aug 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Campaign to secure government land launched across the district
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिलेभर में सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का अभियान चलाया गया। इस कड़ी में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील के राजस्व कर्मी व पुलिस बल बुलडोजर लेकर पहुंचे। सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटवाते हुए सुरक्षित करने की कवायद की गई।
विज्ञापन

दिबियापुर बाईपास पर लेखपाल आवास के लिए आवंटित जमीन पर भवन निर्माण सामग्री डालकर कुछ फुटकर विक्रेताओं के द्वारा कब्जा किया गया था, जिसे गुरुवार को हटवाते हुए जमीन खाली कराई गई। इसके बाद राजस्व टीम पुलिस बल के साथ फायर स्टेशन पहुंची। जहां सीएफओ तेजवीर सिंह की मौजूदगी में तीन गाटों की स्टेशन की जमीन को सुरक्षित किया गया। इस दौरान कानूनगो लालाराम व क्षेत्रीय लेखपाल शशांक दुबे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

कस्बा बिधूना के चंदरपुर रोड स्थित सरकारी जमीन को चिह्नित कर तहसीलदार अविनाश कुमार व राजस्व निरीक्षक जगदेश सिंह व लेखपाल रविकांत दीक्षित ने पुलिस बल के साथ इस जमीन से अवैध कब्जे हटवाए, मेड़बंदी की गई। नगर पंचायत की भूमि को भी सुरक्षित किया गया। वहीं, अजीतमल तहसील की ग्राम पंचायत चन्दनापुर दयाल सिंह में दो चकरोड की पैमाइश करवाते हुए उस पर हुए अवैध कब्जे हटवाए गए। बुलडोजर ने जमीन का सीमांकन किया। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव नगला पाठक में क्षेत्रीय लेखपाल नागेश चतुर्वेदी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर चार चकरोडों पर हुए अवैध कब्जों को खाली कराया। वहीं, एक जमीन विवाद को भी आपसी सहमति से निपटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिलेभर में चिह्नित ग्राम पंचायतों में जहां सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने की कवायद चली तो वहीं, दूसरी ओर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी चारू निगम जमूही व वैसुंधरा गांव पहुंचे। स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधितों को निर्देशित किया कि कब्जा मुक्ति व आपसी मामलों के निस्तारण को नियमानुसार व निष्पक्षता के साथ करते हुए स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।
सीमा चिन्हांकन किया जाए, जिससे दोबारा अवैध कब्जा व विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में की जाने वाली कार्यवाही की फोटो व वीडियोग्राफी भी कराएं। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान गांव वैसुंधरा में बनाए जा रहे मार्ग की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। यह भी निर्देश दिए कि मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा पशु आदि बांधने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीणों को आगाह करें कि मार्ग पर पशु आदि न बांधें, जिससे आवागमन बाधित न हो।

उन्होंने तहसीलदार, नायब तहसीलदार व लेखपाल को निर्देशित किया कि मिशन समाधान के अंतर्गत सतत प्रक्रिया संचालित रखते हुए सरकारी भूमि, चकरोड, नाली, श्मशान, चरागाह, कृषि भूमि आदि के अवैध कब्जों के साथ-साथ आम जन के आपसी भूमि विवादों को भी नियमानुसार कार्यवाही करते हुए स्श्यी समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed