{"_id":"5fad84d38ebc3e9ba81b130a","slug":"camp-auraiya-news-knp594036975","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालकों की आंखों की जांच हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालकों की आंखों की जांच हुई
विज्ञापन
औरैया। यातायात माह के दौरान चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम में गुरुवार को खानपुर चौराहे पर वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कराया गया। 65 चालक-परिचालकों व पुलिस कर्मियों की आंखों की जांच की गई।
नयन ज्योति आई केयर अस्पताल की ओर से यातायात माह के दौरान लगाए गए शिविर में डॉ. मनीष वर्मा ने आंखों की जांच की। सीओ यातायात सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि चालकों के लिए सबसे जरूरी नेत्र ज्योति का दुरुस्त होना होता है।
इसलिए चालकों की आंखों की जांच भी होती रहनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि पीटीओ रिहाना बानो ने चालकों के साथ-साथ आम लोगों से भी सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान शिविर में जांच कराने आए चालक-परिचालकों को निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। डॉ.मनीष वर्मा ने बताया कि ज्यादातर चालकों में दृष्टि दोष, खुजली, पानी, कीचड़ आने की समस्या पाई गई। उन्हें निशुल्क दवा देकर समय-समय पर आंखों की जांच कराते रहने की सलाह दी गई। इसके अलावा सुभाष चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों के चालान काटे गए। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी, कार्यक्रम संयोजक विक्रांत दुबे, संचालक दिग्विजय सिंह, धीरज पटेल, आशीष सचान, राजेश कुमार, होशियार सिंह, अखिलेश आदि मौजूद रहे।